हर्षद चोपड़ा टेलीविजन के बड़े हीरो हैं. उनके हर सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और प्यार दिया. इसलिए जब पता चला कि वो लॉकअप में आ रहे हैं, तो फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई. फैन्स अपने फेवरेट हीरो की रियल पर्सनैलिटी देखने के लिए बेताब थे. लॉकअप में हर्षद ने जबरदस्त तरीके से एंट्री ली और फैन्स का दिल खुश हो गया.
पर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा हर्षद अपने गेम में फिसड्डी साबित होने लगे. शो में उनका गेम सिर्फ शिवांगी जोशी के ईदगिर्द घूमता दिखा. टीवी के बड़े हीरो से बड़ा करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वो बड़ा या छोटा तो छोड़िए, कुछ करते ही नहीं दिख रहे हैं. जो लोग हर्षद चोपड़ा को उनके काम के लिए उन्हें सम्मान और प्यार दे रहे थे. वही लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. फराह ने लगाई फटकार हर्षद चोपड़ा 43 साल के हैं, लेकिन शो में उनकी हरकतें बच्चों वाली लग रही हैं. वो शिवांगी को जिताने के लिए अपने टास्क हार रहे हैं. लॉकअप के अंदर वो सिर्फ और सिर्फ शिवांगी से बात करते दिखते हैं. ऐसा लगता है कि वो लॉकअप अपने लिए नहीं, बल्कि शिवांगी के लिए आए हैं. अच्छा बात सिर्फ शिवांगी तक सीमित नहीं है. जब भी किसी मुद्दे पर बोलने की बारी आती है. वो एक्टिंग करने लगते हैं. वो किसी भी बात को ऐसे बोलते हैं, जैसे टीवी सीरियल में डायलॉग बोल रहे हैं.