अलायंस के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं कुशाल टंडन? लाखों में ली फीस, किया दिखावा! को-कंटेस्टेंट ने एलिमिनेट होते ही खोले राज
रियलिटी शो ‘अलायंस’ से हाल ही में बाहर हुईं कंटेस्टेंट वृद्धि पटवा अपने एक ताज़ा बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं. शो से बेघर होने के बाद उन्होंने टीवी एक्टर कुशाल टंडन की कथित फीस और कमाई के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही थी कि कुशाल टंडन को इस पूरे सीजन के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम मिल रही है. हालांकि, अब वृद्धि पटवा ने इस आंकड़े पर चुटकी लेते हुए यह इशारा किया है कि कुशाल ने शायद अपनी कमाई को लेकर जो दावे किए थे, उनमें सच्चाई कुछ और ही नजर आती है. वृद्धि पटवा ने क्या कहा? ‘बॉलीवुड बबल टेली’ के साथ एक इंटरव्यू में, वृद्धि ने आरोप लगाया कि कुशाल अक्सर इस बारे में बात करते थे कि उन्हें रियलिटी शो के लिए कितने पैसे मिल रहे हैं. उन्होंने दावा किया, ‘वह हर समय कहते थे, ‘मुझे इतना MG (मिनिमम गारंटी) मिला है… 50 लाख रुपये प्रति हफ्ता.’ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उन्हें इस दावे पर यकीन करना मुश्किल लगा, खासकर इसलिए क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुशाल को पूरे सीजन के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये मिल रहे थे.